फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four dumpers seized for overloading

Moradabad News: ओवरलोडिंग के आरोप में चार डंपर सीज

Sun, 04 Oct 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 04 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Four dumpers seized for overloading
ठाकुरद्वारा। तहसील क्षेत्र में उत्तराखंड से आने वाले खनन में लगे डंपरों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। 24 घंटे की चेकिंग में अवैध खनन और यातायात नियमों के उल्लंघन में नौ डंपर सीज किए गए।
विज्ञापन


एसडीएम वेदप्रकाश पांडे ने बताया कि शुक्रवार को दिन में एक डंपर खनन की अनुमति के बिना उत्तराखंड से आ रहा था। चेकिंग के दौरान पकड़ में आने पर सीज कर दिया गया। इसके बाद तहसीलदार अमित कुमार के साथ मिलकर जांच अभियान चलाया गया। इसी तरह के आठ डंपर शनिवार तड़के तीन बजे तिकोनिया पर पकड़े गए। सभी यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए उत्तराखंड से आ रहे थे। इनमें क्षमता से ज्यादा रेत भरा हुआ था। कुछ के पास खनन के वैध कागज भी नहीं थे। सभी डंपरों को सीज कर दिया गया। डीएम, आरटीओ और खनन विभाग को जानकारी भेज दी गई है।
विज्ञापन


कांठ में खनन परिवहन में लगे डंपरों की चेकिंग और इनमें ओवरलोडिंग को रोकने के लिए चल रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार की पूरा रात कांठ क्षेत्र में कार्रवाई चलती रही। इस दौरान एसडीएम की मौजूदगी में एक मिट्टी भरे डंपर सहित उत्तराखंड से रेत ढोने वाले चार डंपरों को पकड़कर इन्हें सीज किए जाने की कार्रवाई की गई है। शुक्रवार की पूरी रात और शनिवार की सुबह तक कांठ की एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी ने क्षेत्र में भ्रमण कर उत्तराखंड से आने वाले डंपरों की चेकिंग की। इस दौरान तीन डंपर ऐसे पाए गए, जिनमें मानकों से अधिक लोड था और यह ओवरलोडिंग की श्रेणी में थे। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज भी मिल सके। जिस पर एसडीएम ने तीनों डंपरों को पकड़वाकर इन्हें पुलिस के सुपुर्द कर सीज कराने की कार्रवाई की है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने मिट्टी भरे एक डंपर को भी मानकों की अनदेखी में पकड़कर थाने पर खड़ा कराया है। चेकिंग और कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार कांठ सिद्धार्थ सक्सेना भी मौजूद रहे। एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी का कहना है कि चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने राजस्व टीमों को खनन परिवहन में लगे वाहनों की जांच करते रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed