फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four cases filed in serious sections on Azam Khan in rampur

सपा सांसद आजम खां पर गंभीर धाराओं में चार केस दर्ज, लगा भैंस चोरी का भी आरोप

Fri, 30 Aug 2019 03:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Aug 2019 03:19 AM IST
विज्ञापन
Four cases filed in serious sections on Azam Khan in rampur
आजम खां - फोटो : amar ujala

कभी अपनी भैंस की चोरी के लिए चर्चा में रहे सपा सांसद आजम खां पर कुछ लोगों ने भैंस चोरी का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अब यतीमखाना प्रकरण में पुलिस आजम खां के खिलाफ लूट और गैर इरादतन हत्या सहित अन्य कई गंभीर धाराओं में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। 

विज्ञापन


इन मुकदमों में आजम खां के साथ पूर्व सीओ सिटी आले हसन, आजम के मीडिया प्रभारी फसाहत शानू, सपा नेता वीरेंद्र गोयल, एसओजी का सिपाही धमेंद्र और इस्लाम ठेकेदार के खिलाफ नामजद और लगभग 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा आजम खां के पड़ोसी ने भी उन पर घर बेचने के लिए दबाव बनाने के आरोप में उनके आजम, उनके बेटे और भाई-भतीजे पर मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार रामपुर स्थित यतीमखाने में रहने वालों की लिखाई रिपोर्ट के मुताबिक 15 अक्तूबर 2016 की सुबह तत्कालीन सीओ आले हसन खां, आजम के मीडिया प्रभारी, फसाहत शानू, सपा नेता वीरेंद्र गोयल, एसओजी में तैनात सिपाही धमेंद्र और इस्लाम ठेकेदार 25-30 अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में घुस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उनके घर का सामान निकालकर फेंक दिया। घर में रखा कीमती सामान और नकदी उठा ले गए। इसके बाद उनके घर पर बुल्डोजर चला दिया गया। साथ ही पीड़ितों को धमकी दी गई कि अगर विरोध करोगे तो चरस के मुकदमे में जेल भेज दिया जाएगा। 


आसिफ अली और जाकिर अली ने भैंस चोरी का भी आरोप लगाया है। जाकिर का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसकी मां की पिटाई कर दी थी, जिनकी घटना के दो दिन के बाद मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed