फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former block chief Lalit Kaushik arrested for kidnapping and beating a villager

Moradabad: ग्रामीण को अगवाकर बंधक बना पीटने के आरोप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sat, 25 Mar 2023 08:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 25 Mar 2023 08:48 PM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में ललित कौशिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Former block chief Lalit Kaushik arrested for kidnapping and beating a villager
पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक समेत तीन लोगों पर एक ग्रमाीण को बंधक, पीटने और झूठा बनाने दिलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में ललित कौशिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मूंढापांडे निवासी एवं ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले ओमप्रकाश ने दीन दयाल नगर निवासी मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, मूंढापांडे निवासी सतीश सिंह, प्रधान पति शिवकुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें ओमप्रकाश ने बताया कि 31 दिसंबर 22 को सतीश सिंह ने फोन कर रामपुर के मोदी होटल में बुलाया था। वह अपने भाई यादराम और ससुर प्रेमपाल के साथ होटल में गया था। तब सतीश ने शिवकुमार को फोन किया। शिवकुमार और ललित कौशिक ने उसकी पत्नी गीता से फोन पर बात कराई थी। शिवकुमार व ललित कौशिक ने सतीश से फोन पर कह कर उसे मुरादाबाद बुला लिया था। इसके बाद उसके भाई और ससुर को घर वापस भेज दिया था।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसे रात में ही सीओ हाईवे के कार्यालय में ले गए थे। ललित कौशिक अपनी गाड़ी में ही बैठा रहा। सीओ अपने कार्यालय में नहीं मिले तो उसे एक पार्क में बैठा दिया गया, जहां ललित कौशिक और शिव कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर रायफल और पिस्टल तान दी थी। जिसके बल पर उससे झूठ बुलवाकर एक कैमरे और मोबाइल से वीडियो बनाई। जिसमें मंडल अध्यक्ष भाजपा मूंढापांडे रंजीत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पति यशपाल सिंह के खिलाफ बुलवाने के साथ ही नेता जी का नाम भी मुझसे बुलवाया और उसके बाद शिवकुमार और ललित कौशिक ने लाकड़ी फाजलपुर स्थित फैक्टरी में उसे बंधक बना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि यहां पीड़ित को नशे की गोलियां और नशा दिया जाता था। आरोप है कि दो जनवरी को आरोपियों ने पीड़ित और उसकी पत्नी को सीओ समक्ष पेश किया। इसके बाद पीड़ित को दोबारा में फैक्टरी में बंधक बना लिया था जबकि उसकी पत्नी और बेटी को किसी दूसरी गाड़ी से कहीं दूसरी जगह भेज दिया था। तीन फरवरी को पीड़ित फैक्टरी की दीवार कूदकर भाग निकला था। इसके बाद वह अपनी बहन रामकृति के घर फतेहगंज जिला बरेली पहुंच गया था। वह बहुत ज्यादा डरा व भयभीत था।


22 मार्च 2023 को ललित कौशिक ने पीली कोठी से तहसील जाते समय अकबर के किले पर फिर पकड़ लिया और गाली गलौच की। आरोप है कि ललित कौशिक ने धमकाया कि ऐसे ही भटकता रहेगा, जो-जो हमसे टकराया हमने उसे मरवा दिया है। तेरा भी यही हाल होगा। मूंढापांडे पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को केस दर्ज करने के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में ललित कौशिक को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed