फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Forest Department team conducts a search operation after a leopard is spotted in Munimpur village.

Moradabad News: मुनीमपुर गांव में तेंदुआ दिखाने पर वन विभाग की टीम ने की कांबिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Forest Department team conducts a search operation after a leopard is spotted in Munimpur village.
ठाकुरद्वारा। गांव मुनीमपुर में शुक्रवार को देर रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ गांव के आसपास रोजाना आ रहा है। टीम ने गांव के आसपास जंगल में तेंदुए की तलाश में कांबिंग की लेकिन टीम को तेंदुआ नहीं मिल सका। रेंजर ने बताया कि तेंदुए की सूचना जहां भी मिलती है। वन विभाग की टीम वहां पर जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव की प्रशासक ममता कुमारी के पति महेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 11 बजे गांव की प्रीति अन्य महिलाओं के साथ गांव में घास काटने के लिए गई थी। तभी तेंदुए ने प्रीति पर हमले का प्रयास किया। प्रीति और अन्य महिलाओं ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। उनका कहना है कि तेंदुआ गांव के अंदर आ जाता है और वहां से कुत्तों को उठाकर ले जा रहा है। एक बछड़े का भी शिकार कर चुका है। उनका कहना है कि पांच दिन पहले ग्रामीणों ने एसडीएम और वन विभाग को ज्ञापन देकर तेंदुए से पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की थी। डीएफओ भी गांव में आए थे लेकिन अभी तक पिंजरा नहीं लगा है। महेंद्र सिंह का कहना है कि इस स्थिति के चलते गांव में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed