{"_id":"5b84644042c79246675315cb","slug":"flood-on-nainital-highway-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में बाढ़, नैनीताल स्टेट हाईवे का हुआ कटान, छोटे वाहनों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में बाढ़, नैनीताल स्टेट हाईवे का हुआ कटान, छोटे वाहनों पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Tue, 28 Aug 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल राजमार्ग पर हाइवे का कटान करती रामगंगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल स्टेट हाईवे पर इस्लामनगर के पास राम गंगा नदी का पानी बढ़ने के कारण छोटे वाहनों पर रोक लगा दी गई है। बड़े बड़े वाहनों को एक एक करके निकाला जा रहा है। इस इलाके के कई गांव भी बाढ़ के पानी से घिर गए है। यहां बीच की पुलिया धंस गई । प्रशासन ने रात में भारी वाहनों के आवागमन रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर दी है।
राम गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण इस्लामनगर से पहले नैनीताल हाईवे के ऊपर करीब दो फीट पानी बहने लगा है। पानी का बहाव इतनी तेज था कि दो पहिया वाहनों का निकलना बंद हो गया। दो पहिया वाहनों को जुगाड़ और बैल गाड़ियों में रखकर पार कराया जा रहा है। अल्टो, मारुति-800 और इंडिका जैसे छोटे वाहनों पर रोक लगा दी है ।
बीच में फंसे और बंद वाहनों को निकालने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टरों से मदद कर रहे हैं। ऐसे में यूपी से उत्तराखंड को जाने वाले वाहनों का संचालन प्रभावित हुआ है। बाढ़ के पानी ने इस्लामनगर, मुस्तफापुर, काजीपुरा, चटकाली और शरम सराय गांवों को घेर लिया है। इन गांवों तक पहुंचने के रास्तों पर पानी भरा हुआ है।