फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Flirting in college from a lady constable

 महिला सिपाही से कालेज में छेड़खानी, धुनाई के बाद गिरफ्तार

Fri, 16 Feb 2018 02:30 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Feb 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
Flirting in college from a lady constable
छेड़खानी - फोटो : net image
कटघर थानाक्षेत्र स्थित डिग्री कालेज में बृहस्पतिवार को बीकॉम की छात्रा से छेड़खानी की गई, इस मामले की शिकायत पर एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची तो सादे कपड़ों में तैनात एक महिला सिपाही का हाथ भी आरोपी ने पकड़ लिया। कालेज में युवक की धुनाई की गई और उसे हिरासत में लेकर कटघर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कटघर थानाक्षेत्र स्थित एमएम डिग्री कालेज में पढ़ने वाली बीकॉम की छात्रा ने कॉल कर पुलिस से बृहस्पतिवार को शिकायत की थी कि कालेज में एक युवक लड़कियाें पर फब्तियां कस रहा है। आरोप था कि कॉल करने वाली छात्रा से भी आरोपी ने छेड़खानी की। इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। टीम में सादे कपड़ो में शामिल महिला सिपाही घूमने लगी तो आरोपी ने उन पर भी फब्तियां कसी।
विज्ञापन


महिला सिपाही ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। ऐसे में कालेज में मौजूद अन्य लोग भी पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर धुन दिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर एंटी रोमिया स्क्वाड की टीम ने उसे कटघर पुलिस के सुपुर्द किया। एसएचओ कटघर अजय गौतम ने बताया कि आरोपी राजा खान निवासी कुंदरकी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि बुधवार को प्रेम वंडर लैड में भी एक महिला सिपाही से छेड़खानी की गई थी। इस मामले में आरोपी मोहिद को गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed