फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Five wildlife repellent devices will be installed in the Thakurdwara area.

Moradabad News: ठाकुरद्वारा क्षेत्र में लगेंगे पांच वाइल्डलाइफ रिपेलेंट डिवाइस

Thu, 03 Sep 2026 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 03 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Five wildlife repellent devices will be installed in the Thakurdwara area.
मुरादाबाद। तहसील ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांवों में वाइल्डलाइफ रिपेलेंट डिवाइस लगाया जाएगा। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन संगीता गौतम की मौजूदगी में वाइल्डलाइफ रिपेलेंट डिवाइस का ट्रायल कराया गया। इसके बाद डीएम ने पहले चरण में पांच वाइल्डलाइफ रिपेलेंट डिवाइस स्थापित कराने का निर्णय लिया गया है। गांव बहापुर बलिया में दो, मलकपुर सेमली, वीरूवाला, कांशीराम कॉलोनी और ठाकुरद्वारा में एक-एक डिवाइस लगाए जाएंगे। यह उपकरण थर्मल मोशन सेंसर से लैस है। इसके निर्धारित क्षेत्र में जैसे ही कोई जानवर प्रवेश करता है, सेंसर उसके शरीर से निकलने वाली ऊष्मा के आधार पर उसकी मौजूदगी का पता लगाता है। इसके बाद उपकरण तत्काल तेज आवाज वाली बीप सायरन बजाता है और फ्लैश लाइट जलने लगती है। तेज आवाज एवं चमकती रोशनी से तेंदुए तथा अन्य वन्यजीवों को उस क्षेत्र से दूर रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed