{"_id":"5fcbefce8ebc3ecfe0570a33","slug":"first-case-in-anti-conversion-act-filed-in-moradabad-city-news-mbd371703597","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण विरोध कानून के तहत जिले में पहला मामला दर्ज, कांठ थाना फिर सुर्खियाॆं में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण विरोध कानून के तहत जिले में पहला मामला दर्ज, कांठ थाना फिर सुर्खियाॆं में
Sun, 06 Dec 2020 04:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 04:03 AM IST
विज्ञापन
कांठ थाना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले देश में आठवां स्थान हासिल करने वाला कांठ थाना शनिवार रात एक बार फिर चर्चा में आ गया। उत्तर प्रदेश विधि विरुद्घ धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5 के तहत दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। नए कानून के तहत मुरादाबाद जिले में यह पहला केस है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अजय गौतम ने बताया कि बिजनौर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दारागंज निवासी युवती देहरादून (उत्तराखंड) में रहकर पढ़ाई कर रही है। कांठ के मोहल्ला पटेगंज निवासी राशिद देहरादून में हेयर सैलून पर काम करता है। वहां दोनों के बीच जान पहचान हो गई थी। आरोप है कि राशिद ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
बिजनौर की रहने वाली युवती की मां ने राशिद और उसके भाई सलीम के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्घ धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5 के तहत केस दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि आरोपी अपने भाई की मदद से उसकी बेटी को कांठ ले आया। यहां युवती का धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराने की कोशिश की जा रही थी। शनिवार को प्रेमी युगल शादी रचाने के लिए कांठ तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में पहुंच गए। सूचना मिलने पर परिजन भी यहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी और उसके भाई को हिरासत में ले लिया गया है। कुछ दिन पहले सर्वश्रेष्ठ थानों की फेहरिस्त में मुरादाबाद का कांठ थाना आठवें स्थान पर और प्रदेश में पहले स्थान पर होने के कारण भी सुर्खियों में रहा था।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
आरोपी और उसका भाई शनिवार को देहरादून से युवती को लेकर कांठ तहसील पहुंचे थे। इस मामले की भनक बजरंग दल के जिला सह संयोजक मोनू विश्नोई को लग गई थी। वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंच गए और हंगामा करते हुए रजिस्टर्ड शादी को रुकवा दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया था।