{"_id":"6aea4c8cff243fdf4104ee96","slug":"fire-in-shaheed-express-was-caused-by-sulphur-and-potash-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1031671-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गंधक-पोटाश से लगी थी शहीद एक्सप्रेस में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गंधक-पोटाश से लगी थी शहीद एक्सप्रेस में आग
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहीद एक्सप्रेस के एस-6 कोच में आग लगने की घटना की जांच में गंधक-पोटाश की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। नगीना के पास 24 अक्टूबर को हुए हादसे के बाद आरपीएफ ने जले हुए बैग को जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा था। मंगलवार को मिली रिपोर्ट में बैग के भीतर गंधक-पोटाश की मामूली मात्रा पाई गई है।
फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आग लगने की वजह को लेकर जताई जा रही आशंका को बल मिला है। घटना के समय ट्रेन के एस-6 कोच में अचानक आग भड़क गई थी। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन रुकवाकर करीब 80 यात्रियों को नगीना स्टेशन पर उतारा था। आग की चपेट में आने से एक बर्थ का कुछ हिस्सा जल गया था।
मामले में आरपीएफ ने घटना के बाद से ही जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान एक जला हुआ बैग अहम साक्ष्य के रूप में मिला था। इसी बैग को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। इससे पहले पूछताछ में आरोपित ने बैग में गंधक-पोटाश होने की बात स्वीकार की थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र मलिक ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट में गंधक-पोटाश की मामूली मात्रा मिलने की पुष्टि हुई है।