फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fir on azajm and ht hasn

आजम-एसटी हसन समेत सात पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
fir on azajm and ht hasn
आजम-एसटी हसन समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

क्रासर----
विधायक अब्दुल्ला आजम और संभल के सपा जिलाध्यक्ष भी आरोपी
जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। पूर्व सांसद जयाप्रदा पर टिप्पणी को लेकर रामपुर के सांसद आजम खां समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद अब मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मुकदमे में आजम खां, उनके पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम, रामपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां और संभल के सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां और कार्यक्रम के आयोजक आरिफ हसन सहित अन्य एक अज्ञात का नाम शामिल किया गया है।

जयाप्रदा पर टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ बवाल दूसरे दिन भी जारी रहा। पूर्व मंत्री हाजी निसार हुसैन के पुत्र मुस्तफा हुसैन ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को तहरीर सौंपी। जिसमें 30 जून की रात मुरादाबाद के मुस्लिम डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ. एसटी हसन द्वारा पूर्व सांसद और लोकसभा के चुनाव में रामपुर से भाजपा की प्रत्याशी रहीं जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। मुस्तफा हुसैन ने एसपी को वीडियो रिकॉडिंग की सीडी भी सौंपी थी। कार्यक्रम में रामपुर के सांसद आजम खां, स्वार से विधायक अब्दुल्ला आजम, रामपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां और संभल के जिलाध्यक्ष फिरोज खां और कार्यक्रम के आयोजित सैय्यद आरिफ हसन को भी मौजूद बताते हुए आरोपी बनाया गया है। तहरीर पर विधिक राय के बाद सिविल लाइंस कोतवाली में आजम खां-एसटी हसन सहित सात के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ,294, 504, 500 और 66 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed