फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Female teachers, Anganwadi workers, and women from self-help groups created Rangolis.

Moradabad News: शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी वर्करों व समूह की दीदियों ने बनाईं रंगोलियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Female teachers, Anganwadi workers, and women from self-help groups created Rangolis.
कुंदरकी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा के रंग–राष्ट्र के संग कार्यक्रम के तहत कुंदरकी ब्लॉक सभागार में आयोजित रंगोली कार्यक्रम में विधायक रामवीर सिंह भी शामिल हुए।कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं, आंगनबाड़ी वर्करों और स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं।
विज्ञापन

कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने रंगोलियों का अवलोकन करते हुए प्रतिभागी महिलाओं की रचनात्मकता एवं प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि रंगोली केवल रंगों का आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति हमारे संकल्प की सुंदर अभिव्यक्ति है। मातृशक्ति की सहभागिता इस संकल्प को और अधिक सशक्त बनाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रंगोलियों में भारतीय कला एवं संस्कृति के साथ महिला सशक्तीकरण और विकसित भारत की भावना का सुंदर समावेश देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रशासक पति गुलाम जिलानी, बीडीओ राजेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमन भूषण, एडीओ पंचायत कुलदीप सिंह, अब्बास अली खान, दिलशाद हुसैन, हरज्ञान सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed