फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   female spokesperson slapped the principal

Moradabad News: महिला प्रवक्ता ने प्रधानाचार्य को थप्पड़ जड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
female spokesperson slapped the principal
मुरादाबाद। मुगलपुरा क्षेत्र स्थित प्रताप सिंह हिंदू गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने प्रवक्ता अनिता देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया है कि प्रवक्ता ने उनके साथ अभद्रता की और थप्पड़ जड़ दिया। प्रवक्ता पहले ही प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने पुलिस को बताया कि 27 मार्च की सुबह करीब दस बजे वह कॉलेज में मौजूद थीं। इसी दौरान उनकी नजर काॅलेज में प्रवेश कर रहीं महिला प्रवक्ता अनिता देवी पर पड़ी। प्रधानाचार्य ने प्रवक्ता से पूछा कि काॅलेज आने में देर क्यों हो गई? इसके बाद प्रधानाचार्य ने अनिता देवी से स्टाॅफ रूम में बैठने को कहा। पूछताछ से भड़की महिला प्रवक्ता अनिता देवी ने गाली गलौज की और हस्ताक्षर पंजिका फाड़ दी। इसके बाद अनिता देवी ने प्रधानाचार्य पर थप्पड जड़ दिया। उस वक्त मौके पर रिफाकत निवासी भगतपुर भी मौजूद थे। वह अपनी बेटी का नामांकन कराने काॅलेज आए थे। रिफाकत के हस्तक्षेप बाद आरोपी प्रवक्ता ने हमला रोका। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। कुछ दिन पहले प्रवक्ता ने प्रधानाचार्य के खिलाफ मारपीट और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज कराया था। दोनों केसों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed