फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Female leopard trapped in cage, had been creating terror for a week

Moradabad News: मादा तेंदुआ पिंजरे में कैद, एक हफ्ते से मचा रखा था आतंक

Thu, 01 Jan 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 01 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Female leopard trapped in cage, had been creating terror for a week
डिलारी। क्षेत्र के गांव मलकपुर सेमली में पूर्व दिशा में आबादी के पास रखे पिंजरे में बुधवार की सुबह लगभग चार बजे एक मादा तेंदुआ कैद हो गई । ग्रामीणों के अनुसार पिंजरे में कैद तेंदुए ने लगभग एक सप्ताह से आतंक मंचा रखा था। गांव बिठुआ ठेर निवासी एक मजदूर की बकरी को अपना शिकार बना चुकी थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मलकपुर सेमली निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजू प्रधान के घर के पास वन विभाग ने दो दिन पूर्व पिंजरा रखा था। पिजरें में तेंदुए के शिकार के लिए पपी को बांधा गया था। बुधवार की सुबह चार बजे पपी का शिकार करने के लिए पिंजरे के अंदर पहुंचते ही मादा तेंदुआ कैद हो गई। वहीं तेंदुए को देखने के लिए लोग भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पिंजरे सहित तेंदुए को अपने साथ ले गई। दो दिन पूर्व ग्राम प्रधान की सिफारिश पर वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया था। थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव बिठुआ ठेर निवासी यूसुफ की बकरी उठा कर ले गई थी। वन विभाग के दरोगा एमपी सिंह ने बताया तेंदुआ मादा है और इसकी उम्र लगभग दो वर्ष है। उसकी मेडिलक जांच करने के बाद कहां छोड़ा जाएगा, इसका निर्णय लिया जाएगा। रेस्क्यू में वन रेजर रविकुमार गंगवार, वन दरोगा पियुष जोशी,वन दरोगा संजय प्रसाद, वन रक्षक संजीव एवं माली मदन सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed