फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   February 4 was the hottest in the last four years

पिछले चार वर्ष में सबसे ज्यादा गर्म रही चार फरवरी, जानिए अभी कब तक सताएगी ठंड

Sun, 05 Feb 2023 02:03 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Sun, 05 Feb 2023 02:03 PM IST
विज्ञापन
February 4 was the hottest in the last four years
गर्मी, देहरादून - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद। पिछले चार वर्ष में चार फरवरी सबसे ज्यादा गर्म रही है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आगामी दिनों में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इसके बाद गर्मी शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी सुबह शाम ठंड बरकरार रहेगी।

विज्ञापन

 26 जनवरी के बाद से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। जनवरी के आखिर में बारिश के बाद एक दिन मौसम साफ रहा था। इसके बाद तेज हवा और कोहरे की वजह से शहरवासी ठिठुरने लगे, लेकिन शनिवार को मौसम फिर साफ हो गया। सुबह से ही सूरज की किरणें चमकने लगी थीं। समय के साथ धूप में तपिश बढ़ती गई। दिन में धूप में जैकेट या जर्सी पहनने पर गर्मी लग रही थी।
विज्ञापन

 शाम तक धूप में गर्मी रही। मौसम विज्ञान के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार सुबह वातावरण में नमी 89 फीसदी थी, जो शाम को घटकर 57 फीसदी हो गई। हवा की गति पश्चिम दिशा से पूरब में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि रविवार को मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। हालांकि सुबह-शाम अभी सर्दी का अहसास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्षोँ में चार फरवरी को अधिकतम तापमान

वर्ष अधिकतम तापमान

2022 15

2021 21.2

2020 21.8

2019 20.7





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed