फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father killed, son injured in e-rickshaw collision

Moradabad News: ई-रिक्शा की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

Tue, 21 Apr 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 21 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Father killed, son injured in e-rickshaw collision
मैनाठेर (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-संभल रोड पर महमूदपुर माफी में सोमवार की सुबह ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बदायूं निवासी बाइक सवार गुड्डू (30) व उनका चार साल का बेटा ताजदार घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गुड्डू की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बदायूं निवासी गुड्डू की मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव अल्लापुर भीकनपुर में ससुराल है। परिजनों के अनुसार, सोमवार को गुड्डू अपने चार साल के बेटे ताजदार के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। मुरादाबाद-संभल रोड पर महमूदपुर माफी में पहुंचने पर उनकी बाइक में ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला भेजा, जहां पर गुड्डू की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किरनपाल का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed