फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   farmers stop train and sat on rail track under rail roko abhiyan

कृषि कानूनों के विरोध में रेल पटरियों पर बैठे किसान, ट्रेनों का किया चक्का जाम, नजरबंद करने का लगाया आरोप

Thu, 18 Feb 2021 03:57 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 18 Feb 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
farmers stop train and sat on rail track under rail roko abhiyan
कृषि कानूनों के विरोध में रेल पटरियों पर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज मुरादाबाद में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ट्रेनों का चक्का जाम किया। महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह की अगुवाई में भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ता और किसान एकत्रित होकर करीब 12:50 बजे मूंढापांडे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर बैठकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि कृषि कानून बिल किसानों को मंजूर नहीं है। इनकी वापसी के बिना किसान आंदोलन समाप्त नहीं होगा। चक्का जाम को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है। एसडीएम सदर  प्रेरणा सिंह सीओ हाईवे, तहसीलदार आदि अधिकारी स्टेशन पर तैनात हैं। 
विज्ञापन


ज्ञापन दिया, लेकिन अभी भी डटे हैं किसान
मुंडापांडे रेलवे स्टेशन पर अधिकारी भाकियू नेताओं को इस बात के लिए मनाने का प्रयास करते रहे कि वह अपना ज्ञापन देकर चले जाएं। लेकिन भाकियू नेता 4 बजे तक डटे रहने की बात कह रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह चिंता ना करें। देशभर में ट्रेन रोक दी गई है और अब यहां पर ट्रेनें नहीं आएंगे। अधिकारी उन्हें रेलवे ट्रैक से हटाने का प्रयास करते रहे। करीब 1:35 बजे नेताओं ने एसडीएम सदर को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। लेकिन अभी तक स्टेशन पर ही बैठे हुए हैं। अधिकारी और पुलिस बल भी तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ी गुजरने के बाद पहुंचे भाकियू नेता
मूंढापांडे रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी 12 बज कर 46 मिनट पर गुजरी। इसके गुजरने के कुछ देर बाद ही  भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता स्टेशन पर पहुंच गए थे। 


कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने का आरोप
भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने पहले ही उनके किसान नेताओं को नजरबंद कर लिया था। उन पर चक्का जाम न करने का दबाव बनाया गया। उनके नेताओं को नजरबंद कर लिया गया है। जिस कारण बहुत से कार्यकर्ता यहां पर नहीं पहुंच सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed