फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers should adopt crop rotation to prevent red rot disease in sugarcane.

Moradabad News: गन्ने में लाल सड़न रोग से बचाव को फसल चक्र अपनाएं किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers should adopt crop rotation to prevent red rot disease in sugarcane.
कांठ। रविवार को क्षेत्र के गांव बेगमपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल में त्रिवेणी चीनी मिल रानी नांगल ठाकुरद्वारा के द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को बसंतकालीन गन्ना बोआई, बीज शोधन, भूमि शोधन एवं गन्ना बीज आरक्षण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर गोष्ठी में चीनी मिल के उपाध्यक्ष वी. वेंकटारथनम् ने किसानों से कहा कि वह गन्ने में लाल सड़न रोग से बचाव के लिए फसल चक्र अपनाएं, स्वस्थ बीज का चयन करें और बीज शोधन के उपरांत अधिक उत्पादन देने वाली उन्नतशील गन्ना प्रजातियों जिनमें को. 0118, 15023, 98014, को. लख-14201, 16202, 94184 आदि की ही बोआई करें। कहा कि चीनी मिल को साफ-सुथरा, जड़-पत्ती, अगोला एवं मिट्टी रहित गन्ने की आपूर्ति करें। बताया कि चीनी मिल ने 20 फरवरी तक का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक गन्ना टीएस यादव ने कहा कि बसंतकालीन गन्ना बोआई पर प्रदान किए जा रहे अनुदान की जानकारी दी और साथ ही, उत्पादन वृद्धि हेतु मृदा परीक्षण एवं मृदा सुधार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बेसिक कोटा से अधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों लकी ड्रॉ के संबंध में भी जानकारी दी। उप महाप्रबंधक विकास सुनील कुमार मलिक ने पेड़ी प्रबंधन के साथ-साथ वर्तमान समय में श्रमिकों की कमी को दृष्टिगत कृषि यंत्रीकरण के माध्यम से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के बारे में बताया। अध्यक्षता प्रगतिशील किसान ओमपाल सिंह ने की। गोष्ठी में उप महाप्रबंधक विपणन प्रभात सिंह, सहायक प्रबंधक गन्ना योगेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, सूरज सिंह, बलवंत सिंह, सुनील कुमार, महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, रामनाथ सिंह, अचल कुमार, सुधीर कुमार, घनश्याम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नवाबुद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed