फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exporters will stand unitedly before the government

एकजुट होकर सरकार के सामने अपना पक्ष रखेंगे निर्यातक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Exporters will stand unitedly before the government
मुरादाबाद। एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन यस की बोर्ड की एक आपात बैठक बुधवार को बुलाई गई, जिसमें सरकार द्वारा घोषित रोडटेप स्कीम की घोषित दरों पर चर्चा की गई। साथ ही एकजुट होकर सरकार के सामने अपना पक्ष रखने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के चेयरमैन विशाल अग्रवाल ने कहा कि एक तरफ सरकार एक्सपोर्ट इंडस्ट्री को सपोर्ट करने को कहती है और दूसरी तरफ सारी रियायती खत्म करती जा रही है। एक्सपोर्ट इंडस्ट्री लाखों लोगों को रोजगार देती है। कोरोना काल में भी किसी कर्मचारी को भूखा नहीं सोने दिया, हर संभव मदद की गई।
विज्ञापन

सरकार के इस फैसले से एक्सपोर्ट इंडस्ट्री को बहुत नुकसान होगा। पहले से ही पुरानी स्कीम का पैसा अभी तक नहीं मिला और नई स्कीम में न के बराबर सहयोग से निर्यात उद्योग प्रभावित है। सभी ने ईपीसीएच के मध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचने के लिए ईपीसीएच के महनिदेशक राकेश कुमार से संपर्क किया। सभी शहरों के एसोसिएशन से संपर्क करके अपनी बात सरकार के सक्षम रखने पर सहमति बनी। इस दौरान रोहित ढल, पुनीत आर्या, शैलेश खन्ना, करन दुग्गल, कुनाल दवे, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed