फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   eve teaser beaten little brother

शोहदे से भिड़े नन्हे भाई को अधमरा किया

Fri, 07 Oct 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 07 Oct 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
eve teaser beaten little brother
eve teasing
दकियानूसी सोच पर कड़ा प्रहार करने वाली अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘पिंक’ इन दिनों चर्चा में हैं। अगर खुली आंखों से देखें तो हमारे इर्द-गिर्द ऐसी तमाम कहानियां हैं। कहीं कोई दबंगों से दबा है तो कहीं पुलिस की मनमानी से। मगर दबाव झेलने की मजबूरी हैं वे रूढ़िवादी जो बात-बात पर डराते हैं कि अगर मुंह खोला तो लोग क्या कहेंगे।
विज्ञापन


पढ़िए नीचे एक नन्हे भाई की पीड़ा, जिसने बहन से छेड़खानी पर जुबान खोली तो दबंग ने पीटकर अधमरा कर दिया और दकियानूसी पड़ोसी तमाशा देखते रहे। कोई पुलिस से ये कहने का साहस भी नहीं कर सका कि बच्चा अस्पताल में भर्ती है और वे कम से कम रिपोर्ट लिखकर दबंग को तो पकड़ें।
विज्ञापन


एक पति ने अश्लील मैसेज भेजने पर विरोध किया तो धमकाया गया, मगर साथ देने वाले बहुत कम थे। पुलिस वालों का तो कहना ही क्या.. लड़की ‘अगवा’ होने की मजबूरी केबदले पुलिसिया टैक्स तो बनता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटघर के मोहल्ला मछुआपुरा में एक फैक्ट्री कर्मी ने पड़ोसी के घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी से रेप की कोशिश की। लेकिन ऐन वक्त पर घर पहुंचा छात्रा का दस वर्षीय भाई बहन की इज्जत बचाने को आरोपी से भिड़ गया। बच्चा पूरी ताकत से आरोपी पर टूट पड़ा।

उसने दांतों से भी उस पर हमला बोला। लेकिन गुस्साए फैक्ट्री कर्मी ने बच्चे को लात घूसों से पीटने के बाद जमीन पर पटक दिया जिससे बच्चा बेहोश हो गया। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर के बावजूद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

कटघर थानाक्षेत्र के मछुआ पुरा में एक फैक्ट्री कर्मचारी का परिवार रहता है। कर्मचारी की 17 वर्षीय बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। जबकि दस साल का बेटा कक्षा छह में पढ़ता है। कर्मचारी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला 32 वर्षीय शादीशुदा फैक्ट्री कर्मी लंबे वक्त से उनकी बेटी को तंग कर रहा है।

उन्हाेंने कई बार पुलिस में शिकायत भी की लेकिन कटघर पुलिस ने उस पर कभी ध्यान नहीं दिया। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे छात्रा घर पर अकेली थी। मौका पाकर आरोपी घर में घुस आया और उसने छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा की चीख पुकार सुनकर बाहर खेल रहा उसका दस साल का भाई अंदर आ गया।


बहन से छेड़खानी देख वह शोहदे से भिड़ गया। विरोध से झल्लाए युवक ने उस पर हमला कर दिया। लात घूंसों से उसे इतना मारा की वो बेहोश हो गया। इस दौरान मोहल्ले में ही मौजूद छात्रा की मां भी आ गई। भीड़ इकट्ठा होती देख युवक धमकी देता हुआ फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed