आंधी-बारिश से आधे शहर में गुल हुई बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश होने के बाद भी बमुश्किल 15-16 घंटे सप्लाई मिल पा रही है। पिछले सप्ताह से तीसरी बार आई आंधी और बारिश ने शनिवार की रात फिर बिजली आपूर्ति को ध्वस्त कर दिया। रात करीब नौ बजे आंधी आते ही पूरे शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कुछ इलाके में तो आंधी शांत होने के बाद बिजली आ गई लेकिन अधिकांश इलाके बिजली न आने से अंधेरे में डूबे रहे। आधी रात के बाद कुछ और स्थानों पर बिजली आ गई। लेकिन कुछ स्थानों पर पोल गिरने और पेड़ टूटकर गिरने की वजह से बिजली नहीं आई। प्रेम वंडर लेंड के पास तारों पर पेड़ गिरने से बिजली ठप रही। वहीं काशीराम कालोनी की ओर बुद्ध पार्क के पास पेड़ टूटने से लाइन पर गिर गया जिससे बिजली ठप हो गई। दिन में भी करीब तीन घंटे कटौती रहने से लोग गरमी में परेशान हो गए।
होर्डिंग भी उड़ा ले गई आंधी
आंधी से शनिवार देर रात कई स्थानों पर होर्डिंग उखड़ कर गिर गए। आंधी ने होर्डिंग को जमकर उजाड़ा। कुछ जगह छतों पर लगे होर्डिंग ने दीवारों को भी चटखा दिया। इसके अलावा कई स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण रास्ते भी बंद हो गए। आंधी के बाद जमकर बारिश भी हुई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलती रहीं।
गरमी से मिली राहत
आंधी के बाद शुरू हुई बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया। पूरे दिन गरमी से व्याकुल हो रहे लोगों को बारिश होने से काफी राहत मिली। गरमी के कारण पिछले दो दिन से तापमान अधिक था जिससे बेचैनी हो रही थी। लेकिन मौसम बदलने से काफी राहत हुई।