{"_id":"6aa1c288a368245357082485","slug":"eight-players-from-kanth-selected-for-the-state-level-volleyball-competition-bilari-news-c-277-1-smbd1007-115363-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए कांठ के आठ खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए कांठ के आठ खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
कांठ। रामपुर के दड़ियाल गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कांठ महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चयनकर्ताओं ने विद्यालय के आठ खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए किया।
महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज खेल शिक्षक पदम सिंह के दिशा-निर्देशन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में वैभव व उज्ज्वल वशिष्ठ, जूनियर वर्ग में कार्तिक चौहान, प्रिंस चौहान व विनायक भारद्वाज और सब-जूनियर वर्ग में वैभव चौधरी, विनायक राजपूत व वैभव का चयन किया गया।
बुधवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा के दौरान प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी ने चयनित खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों और खेल शिक्षक को इस उपलब्धि पर उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य मदन सिंह ने खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धैर्य और संयम के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। खेल शिक्षक पदम सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 24 से 27 सितंबर तक प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर महेशचंद्र गुप्ता, प्रमोद कुमार बिश्नोई, सुदेश कुमार बिश्नोई, प्रदुमन बिश्नोई, सत्यपाल सिंह, गौरव बिश्नोई, दीपक चौहान, विष्णु अवतार उर्फ पिंकल प्रजापति व पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।