फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Effect of overloading, three transformers blew up in 11 days

Moradabad News: ओवरलोडिंग का असर, 11 दिन में फुंके तीन ट्रांसफार्मर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Effect of overloading, three transformers blew up in 11 days
अगवानपुर (मुरादाबाद)। भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग के कारण क्षेत्र में 11 दिन में तीन बड़े ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। बिजली निगम ने भले ही दूसरे ट्रांसफार्मरों से सप्लाई शुरू कर दी है, लेकिन कटौती बढ़ गई है। दूसरे ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग के कारण अब अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ता भी कटौती झेल रहे हैं। इससे इन ट्रांसफार्मरों के खराब होने का भी खतरा है।
विज्ञापन


पेपर मिल चौराहे के पास 250 केवीए, मोहल्ला ढाप में 400 केवीए और मोहल्ला नियरियान में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे तीन जगह पर एक हजार से ज्यादा उपभोक्ता अंधेरे में रहे। मोहल्ला ढाप में बुधवार को मौसम खराब होने के बाद देर रात ट्रांसफार्मर फुंका। बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर जांच के लिए लैब भेज दिया दिया। एसडीओ आलोक कुशवाह के मुताबिक बिजली गिरने से क्वाइल जल गई थी। पेपर मिल चौराहे पर एक महीने पहले बदमाशों ने चलती बिजली के दौरान ट्रांसफॉर्मर का फिल्टर काटकर तेल चोरी किया था। अगले दिन तेल खत्म होने से ट्रांसफार्मर बंद हो गया।
विज्ञापन




बिजली का खंभा तोड़ने पर मुकदमा

अगवानपुर। बिजली का खंभा तोड़कर मकान के सामने से हटाने का प्रयास करने वाले फैसल रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एसडीओ आलोक कुशवाह के अनुसार अगवानपुर के मोहल्ला सादात निवासी फैसल के मकान के सामने बिजली का खंभा खड़ा है। फैसल ने दरवाजे के सामने से इस खंभे को हटाने का प्रयास किया था। उनके प्रयास के दौरान खंभा टूट गया। जेई आशीष कुमार की तहरीर पर फैसल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed