{"_id":"62991bb442dbea040e63b14a","slug":"ebike-fesilities-will-start-soon-moradabad-news-mbd430164915","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 35 स्थानों पर बनाए जाएंगे ई-बाइक स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 35 स्थानों पर बनाए जाएंगे ई-बाइक स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जल्द ही शहर के लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ई-बाइक सुविधा मिलेगी। इसके लिए शहर के 35 प्रमुख स्थानों का चयन कर लिया गया है। इन स्थानों पर 300 ई-बाइकें मौजूद रहेंगी। लोगों नाममात्र की धनराशि किराये के रूप में अदा कर इस सुविधा का लाभ शहर ले सकेंगे। स्मार्ट सिटी योजना के तहत विश्व बाइसिकल दिवस के मौके पर शुक्रवार को सर्किट हाउस में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह व महापौर विनोद अग्रवाल संयुक्त रूप से इस परियोजना की लांचिंग करेंगे।
साढ़े दस लाख से अधिक की आबादी वाले इस शहर के लोगों को अभी तक एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ऑटो, ई-रिक्शा, ई-बस या फिर अपने वाहन का सहारा लेना पड़ता है। इसके साथ ही लोगों को अपने वाहनों की शहर में पार्किंग को लेकर भी समस्या का सामना करना पड़ता है। अधिक वाहनों के शहर में आने से जाम और पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ता है। धन भी अधिक खर्च होता है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत इससे एक हद तक निजात दिलाने के लिए ई-बाइक शेयरिंग परियोजना शहर में लागू की जा रही है।
इसके तहत शहर के प्रमुख 35 स्थानों पर ई-बाइक स्टैंड एवं चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। शहर के लोगों एक स्थान से इस ई-बाइक को लेकर शहर के दूसरे स्थान तक जाकर निकटतम ई-बाइक स्टैंड पर बाइक जमा कर सकेंगे। यह ई-बाइक इलेक्ट्रानिक बाइक होगी। जो चार्जिंग और पैडल दोनों से चल सकेगी। इससे प्रदूषण भी नहीं होगा।