फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   earthquake socks in moradabad

भूकंप के झटके महसूस करते ही घरों से निकले लोग

Thu, 07 Dec 2017 02:32 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Dec 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
earthquake socks in moradabad
भूकंप के झटके लगे, लोग घरों से बाहर आए - फोटो : amar ujala
भूकंप के झटकों की वजह से बुधवार को मुरादाबाद भी हिल गया। भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की वजह से लोग डर गए। वह करीब आधे घंटे बाद वापस अपने घरों में गए। 
विज्ञापन


बुद्धि विहार में सुनील कुमार अग्रवाल का परिवार रहता है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात वह खाना खाकर बाहर टहलने के लिए जाने की तैयारी कर  रहे थे। इस दौरान रात 8:50 बजे अचानक उन्हें भूकंप के झटके महसूस हुए। पत्नी अल्का अग्रवाल ने भी भूकंप के झटके महसूस किए। वह दोनों घर से बाहर निकल आए। बुद्धि विहार निवासी मंजू सिंह ने बताया कि वह पति सुरेश चंद्र के साथ टीवी देख रही थीं। अचानक उन्हें भी भूकंप के झटके महसूस हुए तो घर से बाहर निकल आईं।
विज्ञापन



रश्मि प्रजापति और कंचन देवी मकान की पहली मंजिल पर रहती हैं। उन्होंने बताया कि छत का पंखा हिलने पर उन्हें भूकंप आने की जानकारी हुई तो वह भी घर से बाहर निकल आईं। वहीं, प्रीति विहार में रहने वाले विमल प्रकाश ने बताया कि उनकी पत्नी भारती बेटे युवान को खाना खिला रही थीं। इस दौरान भूकंप के झटके महसूस हुए तो दंपती अपने बेटे को लेकर घर से बाहर निकले। प्रीत विहार निवासी मधु रानी ने बताया कि उन्होंने भी भूकंप के झटके महसूस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed