फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Due to leakage, the road built at a cost of Rs 50 lakh got damaged in a month.

Moradabad News: लीकेज के चलते 50 लाख की लागत से बनी सड़क में एक माह में हुई खराब

Tue, 11 Jun 2024 04:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 11 Jun 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Due to leakage, the road built at a cost of Rs 50 lakh got damaged in a month.
चंदौसी। जलनिगम की पाइप लाइन के लीकेज के चलते लाखाें की लागत से बनी सड़के एक माह में ही खराब होने लगी है। पालिका की टीम ने लीकेज ठीक करने के नाम पर गड्ढे खोदकर उनमें मिट्टी भर दी है। दशकों के बाद बमुश्किल सड़कों का निर्माण हुआ था। यही हाल रहा, तो कुछ माह में ही सड़के बद से बदतर हो जाएगी।
विज्ञापन

चंदौसी में मुंसिफ रोड 27.44 लाख, रामस्वरूप रोड करीब आठ लाख की लागत से एक माह पहले बनाई गई थी। शहर में अमृत योजना के तहत बनी पेयजल पाइप लाइन खराब स्थिति में है और सही से संचालित नहीं है। जगह जगह पाइप लाइन लीकेज करती रहती है। लीकेज के चलते 100 मीटर लंबी रामस्वरूप रोड में चार स्थानों पर गड्ढे खोदकर मिट्टी भर दी गई है। इसके अलावा मुंसिफ रोड पर मयूर विहार के सामने सड़क को खोद दिया है। एक साल पहले बनी मालगोदाम रोड पर करीब आठ स्थानों पर सड़क को खोदकर मिट्टी भरकर दी गई है। बरसात नजदीक है। पानी भरते ही यह गड्ढे हादसों का कारण बन जाएंगे। पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। काफी समय से लोग टूटी सड़कों से जूझ रहे थे। अब सड़क बनी है, तो जलनिगम की पाइप लाइन की लीकेज उनके खराब करने पर तुली है।
विज्ञापन

इस मामले में जलनिगम को पत्राचार किया जा रहा है। वह बिना सूचना के कही भी नई बनी हुई सड़कों की खोदाई न करें। साथ ही उन्हें सड़कों की पूरी तरह से मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतू सिंह, एसडीएम चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed