फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   drm inspected naria sadat railway station

डीआरएम ने किया नगरिया सादात रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
drm inspected naria sadat railway station
मुरादाबाद। डीआरएम अजय नंदन ने रविवार को रेल मंडल के नगरिया सादात रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रेलवे स्टेशन की पुरानी और नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत, रंग रोगन कराने और स्टेशन पर यात्रियों के लिए बने शौचालय की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। जबकि स्टेशन की नए बिल्डिंग में डीआरएम ने फायर अलार्म आदि सुरक्षा व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

इसके अलावा डीआरएम ने नगरिया सादात के प्लेटफार्म दो-तीन के चल रहे उन्नयन (अपग्रेडेशन) कार्य को भी देखा। यहां प्लेटफार्म नीचा होने के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में परेशानी होती थी। उन्नयन कार्य पूरा होने के बाद यह दिक्कत दूर हो जाएगी। यहां निरीक्षण के डीआरएम ट्रॉली द्वारा नगरिया सादात स्टेशन से रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए धनेटा स्टेशन के पास फाटक पर पहुंचे और रेलवे लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। डीआरएम ने इस दौरान रेल लाइन की वेल्डिंग प्रक्रिया को गहनता से परखा। इस मौके पर एडीआरएम राकेश सिंह और सीनियर डीईएन (तृतीय) कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed