{"_id":"63b1e9c4b340a2644535db20","slug":"driver-fell-cane-carrier-moradabad-news-mbd452141560","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: शुगर मिल के केन कैरियर में गिरा ट्रक चालक, गन्ना लेकर गया था औरंगजेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: शुगर मिल के केन कैरियर में गिरा ट्रक चालक, गन्ना लेकर गया था औरंगजेब
Mon, 02 Jan 2023 05:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 05:33 PM IST
सार
कांठ थाना क्षेत्र के खाना खानपुर उर्फ बिचपुरी निवासी औरंगजेब (45) पुत्र गफ्फार ट्रक चालक था। चालक के भाई आजम ने बताया कि औरंगजेब बिचपुरी गन्ना सेंटर का ट्रक चलाता था। शनिवार को चालक सेंटर से गन्ना लेकर शुगर मिल में आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
मुरादाबाद के अगवानपुर स्थित एक शुगर मिल में शनिवार की रात एक ट्रक चालक औरंगजेब (45) गन्ना पेराई के केन कैरियर में गिर गया। गन्ने के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। चालक कांठ के एक सेंटर से ट्रक में गन्ना लेकर आया था। केन में गन्ना उतरवाते समय ट्रिपलर ने उसको पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कांठ थाना क्षेत्र के खाना खानपुर उर्फ बिचपुरी निवासी औरंगजेब (45) पुत्र गफ्फार ट्रक चालक था। चालक के भाई आजम ने बताया कि औरंगजेब बिचपुरी गन्ना सेंटर का ट्रक चलाता था। शनिवार को चालक सेंटर से गन्ना लेकर शुगर मिल में आया था।
विज्ञापन
केन कैरियर पर ट्रक लगाकर वह नीचे खड़ा हो गया। इस बीच एक किसान ने ट्रिपलर से उसको पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण उसका भाई केन में गिर गया। उसके ऊपर ट्रिपलर में भरा गन्ना गिर गया। चालक गन्ने के नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन