{"_id":"6956d17dc468cc65170db331","slug":"drains-overflow-on-haryana-road-waterlogging-on-the-road-thakurdwara-news-c-307-1-smbd1005-105816-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हरियाना रोड पर नाले ओवरफ्लो, सड़क पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हरियाना रोड पर नाले ओवरफ्लो, सड़क पर जलभराव
Fri, 02 Jan 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी में हरियाना रोड पर जमा गंदा पानी संवाद
कुंदरकी। कुंदरकी नगर के मोहल्ला सादात पश्चिमी से सटे हरियाना संपर्क मार्ग पर नाले ओवरफ्लो हो गए जिसकी वजह से नालों की गंदा सड़क पर जमा हो रहा है। खास बात यह है कि हाल ही नालों को बनाया जिनमें आबादी का पानी आ रहा है लेकिन पानी की आगे की ओर निकाली नहीं हो पा रही है। इसी संपर्क मार्ग पर ही श्मशान घाट स्थित है जिसमें अंतिम संस्कार में जाने के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा कुंदरकी से ग्राम हरियाना, रायब नगला, शेखूपुर खास, कादलपुर मस्ती, भैसोड़, खजरा, संदलपुर, सराय पंजू, चित्तूपुर आदि गांवों के राहगीर पर गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। साथ ही खेतों पर आने जाने में किसानों को परेशानी उठनी पड़ रही है। बाबूराम, रिंकू, विक्की, विक्रम, नरेश, डोरीलाल, दिनेश आदि का कहना था कि जलभराव की समस्या पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कुछ दिन पहले एसडीएम भी निरीक्षण कर चुके है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं कराया जा रहा है।