{"_id":"621e740894074167fd120de4","slug":"dowry-harassment-case-filed-against-inspector-husband-city-news-mbd4203401101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने दरोगा पति पर दर्ज कराया मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने दरोगा पति पर दर्ज कराया मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तैनात दरोगा के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दरोगा की पत्नी की तहरीर पर ये कार्रवाई की है। महिला ने अपने पति पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। केस में दरोगा की मां को भी आरोपी बनाया गया है।
मझोला थानाक्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी रश्मि सिंह ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी 2021 को उसकी शादी हरदोई के प्रगति नगर निवासी अंबरीश कुमार सिंह के साथ हुई थी। अंबरीश कुमार सिंह पुलिस विभाग में दरोगा हैं। उनकी तैनाती मुरादाबाद पुलिस लाइन में चल रही है।
रश्मि के पिता कन्हैया लाल चकबंदी विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। रश्मि का आरोप है कि शादी के एक माह बाद से ही अंबरीश ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। शिकायत पर सास पुष्पा देवी ने भी बेटे का पक्ष लिया। आरोप है कि मां और बेटे ने दहेज में दस लाख रुपये और एक कार की मांग शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि एक फरवरी की रात पति ने उसके साथ मारपीट की। रात करीब तीन बजे पुलिस को फोन करके बुलाया, लेकिन थाने जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने डीआईजी शलभ माथुर को प्रार्थना पत्र देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। डीआईजी के आदेश पर मझोला थाने में केस दर्ज किया गया है। एएसपी सागर जैन ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।