फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   DM took initiative to increase vote percentage in elections

Moradabad News: चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने की डीएम ने की पहल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
DM took initiative to increase vote percentage in elections
मुरादाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए अधिकारियों को टिप्स दिए। बताया कि जिन परिवारों के लोग वोट डालने नहीं जाते हैं, ऐसे लोगों की पहचान कर उनको प्रेरित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

पंचायत भवन में डीएम ने अधिकारियों को बताया कि 50-55 प्रतिशत के मध्य कम मतदान वाले 190 बूथों पर ईएलसी को क्रियाशील करना है। कार्य योजना के तहत वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए नामित अधिकारियों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में लगे नामित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का मतदान से पहले दो-तीन बार भ्रमण अवश्य कर लें।
विज्ञापन

कम मतदान वाले बूथों पर विशेष ध्यान दें। लोगों में इस तरह की जागरूकता लाई जाए कि शत प्रतिशत मतदान हो सके। जो वोट डालने नहीं जाते हैं, ऐसे लोगों एवं परिवार को चिह्नित किया जाए। ऐसे लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करना होगा। अच्छे ढंग से प्रयास करने पर निश्चित ही वोट प्रतिशत बढ़ेगा। बैठक में सीडीओ सुमित यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील धनवंता, एसीएम द्वितीय संतदास पवार, एसडीएम ठाकुरद्वारा अजय मिश्रा, एसडीएम बिलारी मणि अरोड़ा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed