फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   District Panchayat member arrested for raping a young woman.

Moradabad News: युवती से दुष्कर्म में जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat member arrested for raping a young woman.
मूंढापांडे। मूंढापांडे निवासी एवं जिला पंचायत सदस्य मो. शमी उर्फ शंभू को एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा निवासी युवती वर्तमान में मुरादाबाद की एक कॉलोनी में रहती है। उसने भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद शमी उर्फ शम्भू का उसके घर आना जाना था। वह 12 मई को खरीदारी कराने के बहाने बुध बाजार ले गया था। इसके बाद कार में बैठाकर भोजपुर क्षेत्र में फार्महाउस ले गया था। वहां शमी और उसके दो साथियों ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर दे दिया था। जिससे वह बेहोश हो गई थी। बेहोशी हालत में मो. शमी और उसके साथियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो भी बना लिया था। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि इस मामले आरोप मो. शमी वांछित चल रहा है। उसके खिलाफ वारंट जारी हो गया था। उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed