फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dilari's inspector died of a heart attack at Bareilly station.

Moradabad News: बरेली स्टेशन पर हार्टअटैक से डिलारी के दरोगा की गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Dilari's inspector died of a heart attack at Bareilly station.
डिलारी। स्थानीय थाने में तैनात दरोगा शरद कुमार (55) की बरेली रेलवे स्टेशन पर रविवार को अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। वह जनपद मैनपुरी अंतर्गत थाना भोगांव के वरदनिया गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली में रहता था। वह प्रयागराज से डिलारी वापस आ रहे थे। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया वह आठ अप्रैल को हाईकोर्ट इलाहाबाद सीए दाखिल करने के लिए गए थे। वहां से वापस आ डिलारी रहे थे। वह 15 जून 1990 को उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। थाने में एक अगस्त 2024 से तैनात थे।
विज्ञापन

बरेली जीआरपी इंस्पेक्टर एसके वर्मा के अनुसार दरोगा शरद कुमार रविवार को जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गश खाकर गिर गए थे। उनको तुरंत एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक बताया गया है। औपचारिकताएं पूरी कर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया गया। सूचना पर दरोगा के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मौत की सूचना पर पत्नी रेखा भारद्वाज, पुत्र राजन व वंश एवं पुत्री वर्षा व पारूल का रो-रोकर हाल बेहाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed