फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dhoni should follow the rules of game says chetan chauhan

धोनी की भावनाएं अच्छी, लेकिन नियमों का पालन करें: चेतन चौहान 

Sun, 09 Jun 2019 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मंडी धनौरा (अमरोहा)
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Jun 2019 03:48 AM IST
विज्ञापन
Dhoni should follow the rules of game says chetan chauhan
चेतन चौहान

उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान का कहना है कि विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में महेंद्र सिंह धोनी के बलिदान बैज लगाकर ग्लब्स पहनने के मुद्दे को विवाद का रूप नहीं देना चाहिए। 

विज्ञापन


उनका कहना है कि वह धोनी की भावनाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन हमें आईसीसी के नियम व शर्तों को मानना चाहिए। उन्होंने मीडिया खासकर सोशल मीडिया से इस मुद्दे को आगे नहीं बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने अमर उजाला से वार्ता करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी सेना में मानद अधिकारी हैं। बलिदान बैज लगा ग्लब्स पहनना सेना से जुड़ी उनकी भावनाओं का प्रतीक है। व्यक्तिगत स्तर पर उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए, लेकिन जब हम विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं, तो उसके नियम व शर्तों का पालन करना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्व कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम बेहद मजबूत है और जीत की प्रबल दावेदार है। ऐसी घटनाओं से खिलाड़ियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया व मीडिया से इस मुद्दे को तूल नहीं देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed