फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Devotees offered sacrifices in the yagna on Buddha Purnima

Moradabad News: बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में दीं आहुतियां

Sat, 02 May 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 02 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered sacrifices in the yagna on Buddha Purnima
मुरादाबाद। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दीं। इसके साथ ही बुद्ध वंदना भी की गई।
विज्ञापन

छजलैट के कुचावली में अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा छजलैट की ओर से पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने सुख-शांति की प्रार्थना के साथ आहुतियां दी।
यहां बताया गया कि संपूर्ण राष्ट्र में भगवान बुद्ध की जयंती मनाई जा रही है। इसी अवसर पर शुक्रवार को पांच कुंडीय यज्ञ किया गया। जिसमें आहुतियां देकर श्रद्धालुओं ने विश्व शांति की कामना की प्रार्थना की।
विज्ञापन

यज्ञ का संचालन जबर सिंह और जयप्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह, ग्राम प्रधान शशिवाला देवी, अजय सिंह, संजीव कुमार, अशोक कुमार, राहुल विश्नोई, केशव शर्मा, सुरजीत सिंह, रंजीत सिंह, प्रेम शंकर गोला, सुंदर सिंह, विनय चौधरी, प्रकाश सिंह, राजेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, नरेंद्र गुप्ता, गीता देवी, मालती देवी, अल्का चौधरी, सुमन देवी, आकांक्षा विश्नोई, आदेश देवी, रीत चौधरी आदि रहे श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलारी के डॉ. आंबेडकर पार्क में शुक्रवार सुबह तथागत गौतम बुद्ध के अनुयायियों की ओर से बुद्ध पूर्णिमा पर उनकी जयंती मनाई गई। सबसे पहले भंते अक्षयदीप द्वारा बुद्ध वंदना संपन्न कराई गई।
कार्यक्रम में डॉ. जगतपाल सिंह, डॉ. कुंवर सिंह, मनवीर सिंह, रन सिंह भारती, छत्रपाल सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, डॉ. चरन सिंह, विनीत कुमार गौतम, योगेंद्र कुमार एडवोकेट, राकेश सिंह, रामअवतार, हरिसिंह बौद्ध, लाल सिंह गौतम, ओमप्रकाश सिंह, अमित कुमार, जीतू वाल्मीकि, शंभू वाल्मीकि, आजाद रत्नाकर आदि ने विचार रखे।
कुंदरकी में शुक्रवार को डॉ . आंबेडकर पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई।
सोसाइटी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा है कि भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों एवं मानवता के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बुद्ध पूर्णिमा के महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी। अंत में सभी अनुयायियों ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

ठाकुरद्वारा के आंबेडकर पार्क में शुक्रवार को भगवान गौतम बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनके बताए अहिंसा, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहुजन समन्वय समिति के मंडल संयोजक चंदन सिंह रेदास ने भगवान गौतम बुद्ध के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बसपा के जिला सचिव डॉ रामपाल सिंह गौतम, ध्यान सिंह, डीके भारती, ईश्वर सिंह सागर, सभासद राकेश कुमार, प्रकाश वीर, अर्जुन चेतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed