{"_id":"6699aebf1e57770f3e0d1c14","slug":"demonstration-by-family-members-of-the-youth-killed-in-the-accident-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-122299-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक के परिजनों का थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक के परिजनों का थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बीती 14 जुलाई को सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक के परिजनों ने हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस अभी तक चालक का पता नहीं लगा पाई है।
नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी धर्मेंद्र (28) शादी विवाह में डेकोरेशन का काम करते थे। बीती 14 जुलाई को वह क्षेत्र के गांव खाबड़ी में डेकोरेशन करने गए थे। रात्रि आठ बजे घर आते समय धर्मेंद्र की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। मृतक के भाई शीलगंगे ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को परिजनों ने वार्ड सदस्यों के साथ चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक ने परिजनों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उसको तलाश कर लिया जाएगा। इस अवसर पर रिंकी, पालिका सदस्य गुरचरन सिंह, पूर्व पालिका सदस्य राजेंद्र सिंह व सतीश कुमार, रामकुमार, चमनो देवी, संगीता आदि मौजूद थीं।