फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   demanding 25 thousand rupees from rashan dealer

राशन डीलर से मांगी 25 हजार की रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
demanding 25 thousand rupees from rashan dealer
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में राशन डीलर से 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी और उसके साथी राशन डीलर को दुकान का लाइसेंस निरस्त कराने और दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर रकम मांग रहे थे। विरोध करने पर आरोपी ने राशन डीलर के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आशियाना कालोनी निवासी दीपक मेहरोत्रा राशन डीलर हैं। कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में दीपक की राशन की दुकान है। दीपक ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन माह से कटघर थानाक्षेत्र के पचपेड़ा निवासी रविंद्र ठाकुर और उसके दो अन्य साथी 25 हजार रुपये प्रति माह की मांग कर रहे थे। रकम न देने पर आरोपी दुकान निरस्त कराने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रहे थे। राशन डीलर ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह रविंद्र ठाकुर अपने दो साथियों के साथ दुकान पर पहुंच गया। उसने राशन डीलर 25 हजार रुपये की मांग की। दीपक ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपी उन्हें धमकाने लगे। आरोप है कि धमकी दी कि अगर रुपये नहीं मिलेंगे तो दुकान निरस्त कराने की प्रक्रिया आज से ही शुरू करनी होगी। विरोध करने पर आरोपियों ने राशन डीलर के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा होने पर मौके पर लोग जुट गए और उन्होंने रविंद्र ठाकुर को पकड़ लिया। इसी बीच उसके दो साथी मौके पाकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी रविंद्र को पकड़कर थाने ले गए। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि राशन डीलर की तहरीर पर आरोपी रविंद्र और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शनिवार शाम आरोपी को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed