फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Demand to arrest the killers of former MLA's son-in-law

Moradabad News: पूर्व विधायक के दामाद के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग

Sat, 27 Dec 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 27 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Demand to arrest the killers of former MLA's son-in-law
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ मोहम्मद उल्ला चौधरी के दामाद की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हत्या पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक नगर के राजीव मार्केट में हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के दामाद और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर शिक्षक दानिश अली की हत्या पर दुख और रोष व्यक्त किया और परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। दानिश अली की हत्या की कड़ी निंदा की गई। उनके हत्या आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी पर भी जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि हत्या के संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी पूर्व विधायक से फोन वार्ता की है और उन्हें पार्टी की ओर से इस मामले में न्याय दिलाने का हर संभव सहयोग और मदद का आश्वासन दिया है। कार्यकर्ताओं को एक प्रतिनिधि ठाकुरद्वारा से दानिश अली के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भी गया। बैठक में कांग्रेस के जिला महामंत्री संजीव सिंघल, याकूब कुरैशी, नफीस अहमद, बाबू हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed