{"_id":"6b01ffcd36ea968bea01caf8","slug":"demand-for-the-construction-of-a-road-bilari-news-c-277-1-smbd1007-116454-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उमरी कलां-पाठंगी मार्ग बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उमरी कलां-पाठंगी मार्ग बनवाने की मांग
Sun, 22 Nov 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
कांठ। नगर पंचायत उमरी कलां से गांव पाठंगी और बहलोलपुर को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की समस्या को लेकर हेल्पिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष दानिश शकील ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस अधिकारी को शिकायती पत्र देकर सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराए जाने की मांग की है।
शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि यह मार्ग दो जनपदों की सीमाओं को मुख्य सड़क से जोड़ता है। सड़क पर जगह-जगह करीब एक-एक फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। मार्ग का नवीनीकरण पुरानी व्यवस्था के तहत कराए जाने के कारण मरम्मत के एक-दो महीने बाद ही सड़क फिर से खराब हो जाती है। इस मार्ग से किसानों का गन्ना लेकर भारी ट्रक चीनी मिलों तक जाते हैं, जिससे आवागमन में और अधिक परेशानी होती है। उन्होंने जनहित को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से उमरी कलां-पाठंगी-बहलोलपुर मार्ग का स्थायी समाधान कराते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माण कराए जाने की मांग की है।