फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   delhi fair

ऑटम के लिए एक्सपो मार्ट में सजने लगे पंडाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
delhi fair
delhi fair
मुरादाबाद। आईएचजीएफ दिल्ली फेयर के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले में कुल 3200 प्रदर्शक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इनमें सबसे अधिक 859 निर्यातक मुरादाबाद के हैं। ईपीसीएच का कहना है कि मेला परिसर में हॉल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। सोमवार से निर्यातक यहां अपने स्टॉल सजाने का काम शुरू कर देंगे। निर्यातकों ने अपने सैंपल मेरा परिसर में भेजना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने जानकारी दी है कि मेले में सर्वाधिक प्रदर्शक उत्तर प्रदेश से हैं। उत्तर प्रदेश के कुल 1462 निर्यातक फेयर में अपने स्टॉल्स लगा रहे हैं। इनमें मुरादाबाद से 859, नोएडा से 229, सहारनपुर से 68, फिरोजाबाद से 77 और आगरा से 53 प्रदर्शक हैं। राजस्थान से 678 प्रदर्शक मेले में शिरकत कर रहे हैं। इनमें जोधपुर से 378 और जयपुर से 296 प्रदर्शक शामिल हैं। दिल्ली - एनसीआर से 673, पानीपत से 88 और भारत के पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों से करीब 200 निर्यातक मेले में अपने हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। ईपीसीएच महानिदेशक का कहना है कि मेले में 110 देशों के खरीददार शिरकत करेेंगे। भारतीय निर्यातकों की ओर से 16 से 20 अक्तूबर तक चलने वाले आईएचजीएफ दिल्ली ऑटम फेयर में होम, लाइफस्टाइल, फैशन, फर्नीचर और टेक्सटाइल्स उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंदी से जूझते निर्यातकों को ऑटम से उम्मीदें
मुरादाबाद। मंदी से जूझ रहे मुरादाबाद के हस्तशिल्प उद्योग को ऑटम फेयर से उम्मीदें हैं। पिछले करीब एक साल से मंदी का सामना कर रहे निर्यातकों को उम्मीद है कि इस बार ऑटम से उन्हें कुछ अच्छे कारोबारी आदेश मिल सकते हैं। मेले के लिए निर्यातकों ने पीतल, कांच, एल्युमीनियम और लकड़ी के हस्तशिल्प उत्पादों की पूरी सिरीज तैयार की है। निर्यातकों को उम्मीद है कि मेले में यह उत्पाद गोरों को जरूर लुभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed