फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   deadbody of lady found in passenger train

बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में युवती की हत्या, चंदौसी स्टेशन पर उतारा गया शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
deadbody of lady found in passenger train
चंदौसी (संभल)। बरेली से अलीगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन की दिव्यांग यात्रियों की बोगी में बुधवार सुबह अलीगढ़ की युवती सपना (23) का शव पाया गया। मृतका के गले पर निशान पाए गए और नाक से खून बह रहा था। शव को चंदौसी स्टेशन पर उतारा गया। सीओ जीआरपी देवी दयाल के मुताबिक युवती की हत्या की गई है।
विज्ञापन

एसपी जीआरपी के आग्रह पर तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तलाशी में मिले आधार कार्ड से मृतका की पहचान होने के बाद परिजनों को अलीगढ़ में सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे युवती के भाइयों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। युवती के मोबाइल का पासवर्ड भी उन्हें नहीं पता, इसके कारण कॉल डिटेल पता नहीं चल सकी। जीआरपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 7:25 बजे चंदौसी स्टेशन पर बरेली से अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आकर रुकी। कुछ महिलाएं इंजन के ठीक पीछे दिव्यांग यात्रियों की बोगी में सवार हो गईं। महिलाएं बोगी में अंदर पहुंचीं तो युवती का शव पड़ा हुआ था। घबराई महिलाओं ने बाहर आकर फौरन लोको पायलट को सूचना दी। लोको पायलट ने जीआरपी को बताया और जीआरपी ने शव कब्जे में ले लिया। आधार कार्ड के मुताबिक मृतका की पहचान अलीगढ़ के थाना गांधीनगर के नगला मानसिंह कोल निवासी सपना (23) पुत्री कहर सिंह के रूप में हुई है। चंदौसी जीआरपी ने अलीगढ़ जीआरपी के माध्यम से पीड़ित परिवार तक सूचना भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी शेरपाल सिंह के अनुसार युवती के गले पर निशान हैं और नाक से भी खून बहता मिला है। युवती की हत्या की गई है। भाई हरदेव सिंह ने बताया कि सपना चार वर्ष से बरेली में एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। चार दिन पहले घर आने की बात कही थी। बुधवार को शव मिलने की जानकारी हुई तो चंदौसी पहुंचे। बताया कि वह पांच बहन और एक भाई हैं। मां लज्जा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed