फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   CSS defeated Rampur Cricket Academy by 55 runs.

Moradabad News: सीएसएस ने रामपुर क्रिकेट एकेडमी को 55 रन से किया पराजित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
CSS defeated Rampur Cricket Academy by 55 runs.
मुरादाबाद। करण सिंह अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सीएसएस क्रिकेट एकेडमी ने रामपुर क्रिकेट एकेडमी को 55 रन से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसएस क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवर में 212 रन बनाए। टीम की ओर से मन्नान उमर ने 73 गेंदों पर 92 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अंजार ने 19 रन बनाए। रामपुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से अर्श यादव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम 157 रन पर ऑलआउट हो गई। रामपुर की ओर से अर्श यादव ने 71 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। सीएसएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से तौसीफ, कामरान, शुऐब और साकिब ने दो-दो विकेट लेकर रामपुर की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि सत्यपाल सिंह यादव, कुशल यादव, हम्माद अनवर और मोहम्मद नजीर रहे। टूर्नामेंट के दौरान सीएसएस क्रिकेट एकेडमी के कोच मोबिन मलिक, रघीब बख्श, साहुल पंड्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed