फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   crowd entered in collectorate during the party 's nomination , the streets were jammed

भाजपा के नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट में घुसी भीड़, सड़कों पर लगा जाम

Sat, 30 Apr 2016 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 30 Apr 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
crowd entered in collectorate during the party 's nomination , the streets were jammed
नामांकन कराने जाते भाजपा के सुरेश सैनी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सुरेशी सैनी समेत चौदह प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। नामांकन जुलूस में भाजपा के सभी दिग्गज जुटे थे। अंबेडकर पार्क से जुलूस निकाला गया। जिससे रास्तों पर जाम लग गया। हालांकि थोड़ी देर बाद हालात सुधर गए।
विज्ञापन


कई निर्दलियों ने भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है। कलक्ट्रेट में तो सारा दिन गहमागहमी का माहौल रहा। भाजपा प्रत्याशी सुरेश सैनी का नामांकन जुलूस अंबेडकर पार्क से निकला गया। दोपहर के वक्त बड़ी संख्या में भाजपा नेता और समर्थक यहां इकट्ठा हुए थे।
विज्ञापन


यहां से नामांकन जुलूस कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। रास्ते भर जोशीले नारे गूंजते रहे। कलेक्ट्रेट के गेट पर पहले तो कार्यकर्ताओं को रोका गया लेकिन बाद में तमाम लोग दूसरे रास्तों से होकर भीतर पहुंच गए। सुरेशी सैनी ने एसडीएम कोर्ट में पहुंचकर पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वसीम अहमद, सीमा रानी, मनोज कुमार, वीरपाल, शहनाज, रामभरोसे, ताहिर हुसैन, रणवीर सिंह और जगदीश ने नामीनेशन कराया। जबकि एआईएएम से शमशाद हुसैन, भारतीय जनोत्थान पार्टी से नेम सिंह जाटव, जनशक्ति दल से राजेंद्र सिंह सैनी ने अपनी दावेदारी पेश की।


क्योंकि शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन था लिहाजा शाम तक प्रक्रिया चलती रही। तीन बजे तक नामांकन कक्ष में सभी लोग पहुंच गए थे। नामांकन पत्र के साथ ही सभी ने शपथ पत्र भी दाखिल किए हैं। जिसमें संपत्ति का ब्यौरा रखा गया है। सभी प्रत्याशियों से कहा गया कि वह अपना खाता भी खुलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed