{"_id":"0e4e6113dd3e352952505dd7fb9ec42d","slug":"wife-of-inspector-murdered-in-her-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्पेक्टर की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Wed, 12 Aug 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
चंद्रनगर की फ्रेंड्स कालोनी में मंगलवार को पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी की हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई कत्ल की यह सनसनीखेज वारदात दोपहर को दो बजे से चार बजे के बीच बताई जा रही है। घटना का पता भी चार बजे उस वक्त लगा जब इंस्पेक्टर ड्यूटी से घर लौटे। घर के सभी कमरों में रखा सामान व्यवस्थित था लिहाजा पुलिस लूट की वारदात से इंकार कर रही है।
शहर के पॉश इलाकों तक दहशत फैलाने वाली यह वारदात सिविल लाइंस क्षेत्र में फ्रेंड्स कालोनी के सरोज महल में हुई। यह घर है इंस्पेक्टर रामबाबू सक्सेना का। उनके दो बेटे हैं। एक बेटा राजीव सक्सेना छत्तीसगढ़ में एनटीपीसी में जेई है जबकि दूसरा बेटा संदीप सक्सेना बरेली मीरगंज चीनी मिल में है। दोनों ही अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। इस मकान में रामबाबू सक्सेना अपनी पत्नी सरोज (55) के साथ रहते थे।
वह एसएसपी आफिस में शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी हैं। शाम को करीब चार बजे रामबाबू सक्सेना आफिस के जब घर पहुंचे तो अंदर कमरे में उनकी पत्नी सरोज की लाश पड़ी थी। गले पर निशान थे। उन्होंने इसकी जानकारी तत्काल मुहल्ले में और पुलिस को दी। कुछ ही देर में आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। डीआईजी ओंकार सिंह पुलिस अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात के बारे में जानकारी की। इस घर में तीन कमरे थे और तीनों में रखा सामान व्यवस्थित है। अलमारी को भी किसी ने हाथ नहीं लगाया है।
विज्ञापन
इससे साफ है हत्या लूट के लिए नहीं की गई। वारदात की वजह साफ नहीं हो सकी है। परिवार वालों का कहना है कि रामबाबू सक्सेना बदायूं जनपद के सहसवान में अकबराबाद मुहल्ले के मूल निवासी हैं। बताया गया है कि पांच साल पहले फालिज की बीमारी के कारण वह शारीरिक रूप से कमजोर हो गए हैं।