फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Husband accused of keeping another woman in the house and trying to convert her religion

Roorkee News: पति पर दूसरी महिला को घर में रखने और धर्म परिवर्तन के प्रयास का आरोप

Tue, 15 Sep 2026 05:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of keeping another woman in the house and trying to convert her religion
सुल्तानपुर। निहेंदपुर सुठारी गांव निवासी एक महिला ने अपने पति पर उसकी सहमति के बिना एक अन्य महिला को घर में रखने और उसका धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में पति के साथ-साथ ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने सीओ लक्सर को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति ने एक हिंदू महिला को अपने साथ घर में रखा हुआ है। आरोप है कि महिला का नाम बदलकर शबनूर रखा गया है और उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में उसके पति के परिवार के लोग भी सहयोग कर रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, उसने 10 सितंबर को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से सुल्तानपुर पुलिस चौकी को शिकायत भेजकर मामले से अवगत कराया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने 14 सितंबर को सीओ लक्सर को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed