{"_id":"6aa92d4e9893ab70a2012d1e","slug":"three-accused-arrested-for-plotting-theft-at-bhel-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-154013-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बीएचईएल में चोरी की साजिश रचते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बीएचईएल में चोरी की साजिश रचते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने तीनों को जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। बीएचईएल में चोरी की वारदात को अंजाम देने की साजिश रचते हुए पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों एचआरडीसी चौक के पास झाड़ियों में छिपकर चोरी की योजना बना रहे थे। उनके कब्जे से हथौड़ी, लोहे की सरिया का टुकड़ा, छेनी और प्लास बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार की देर रात पुलिस को मुखबिर से एचआरडीसी चौक से पहले सड़क के किनारे घनी झाड़ियों में तीन संदिग्धाें के औजारों के साथ बैठे होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर दबिश देते हुए तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम आकाश उर्फ पतूड़ी निवासी रावली महदूद सिडकुल, सुमित निवासी कुंवर बधुआं थाना फुलौरिया, जिला गोपालगंज बिहार हाल सिडकुल, शिवकुमार उर्फ शिवा निवासी शेर नगर नरेनी बिजनौर हाल सिडकुल बताए। तलाशी में तीनों से चोरी करने में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए।
सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे के लिए रुपये नहीं होने के कारण बीएचईएल क्षेत्र में चोरी करने पहुंचे थे। वे किसी बंद दुकान या घर को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। बताया कि आरोपी आकाश उर्फ पतूड़ी के खिलाफ सिडकुल और ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत छह प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं।