{"_id":"6aa8fecee99954f62407666f","slug":"the-police-registered-a-case-based-on-the-audio-recording-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4726168-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: घर पर फायरिंग की सूचना दी, फिर एफआईआर से किया इनकार; डायल-112 की रिकॉर्डिंग से पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: घर पर फायरिंग की सूचना दी, फिर एफआईआर से किया इनकार; डायल-112 की रिकॉर्डिंग से पुलिस ने दर्ज किया केस
Tue, 15 Sep 2026 03:30 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 03:30 PM IST
सार
जबलपुर में घर पर फायरिंग की सूचना डायल-112 पर दी गई। पुलिस को कार में गोली लगने के दो निशान मिले। शिकायतकर्ता ने एफआईआर से इनकार किया, लेकिन कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर पर दो युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना डायल-112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान घर के बाहर खड़ी कार में गोली लगने के दो निशान मिले। हालांकि, सूचना देने वाले ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने डायल-112 पर की गई कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
खमरिया थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरमियानी रात डायल-112 पर सूचना मिली थी कि ग्राम ककरतला के यादव मोहल्ला निवासी सुग्रीव यादव के घर पर दो युवकों ने फायरिंग की है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पढे़ं: फैक्टरी में नाइट्रोजन टैंक फटने से धमाका, परिसर में मची अफरा-तफरी, घायलों में दो गंभीर
विज्ञापन
पुलिस को घर के बाहर खड़ी कार क्रमांक एमपी 20 जेडजी 5919 में दो स्थानों पर गोली लगने के निशान मिले। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कृत्य से किसी की जान को खतरा होना संभावित था। डायल-112 पर सूचना देने वाले सुग्रीव यादव, उम्र 30 वर्ष, ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान डायल-112 पर कॉलर द्वारा दी गई सूचना की ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त की। रिकॉर्डिंग में कॉलर ने मोनू और रामलखन यादव द्वारा फायरिंग किए जाने की जानकारी दी थी। पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण और ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 125 और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
