फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Thieves broke into the house by ripping out the window grille but fled when the family woke up.

Kangra News: खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर में घुसे चोर, परिवार के जागने पर भागे

Tue, 15 Sep 2026 08:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 15 Sep 2026 08:51 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house by ripping out the window grille but fled when the family woke up.
बासा पंचायत के एक घर में चोरी करने के लिए उखड़ी खिड़की की ग्रिल। -स्रोत : जागरूक पाठक
बरियाल (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां क्षेत्र में चोरी की वारदात के महज दो दिन बाद चोरों ने साथ लगती बासा पंचायत में एक रिहायशी मकान को निशाना बनाया। रविवार रात चोरों ने भारत भूषण गुलेरिया के घर की खिड़की की लोहे की ग्रिल उखाड़कर अंदर प्रवेश किया। हालांकि, परिजनों के समय रहते जाग जाने से चोरी की बड़ी वारदात टल गई और चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

गृहस्वामी भारत भूषण गुलेरिया ने बताया कि रात को वह और उनकी पत्नी कमरे में सो रहे थे। तभी घर में पाले खरगोशों की असामान्य आवाजें सुनकर उन्हें संदेह हुआ। उठकर जब वे दूसरे कमरे की ओर गए तो खिड़की की ग्रिल टूटी मिली। चोर ग्रिल को उखाड़कर करीब 40 फीट दूर फेंक चुके थे और उसी रास्ते घर में दाखिल हुए थे। घर में रोशनी होते ही चोर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी प्रभारी ने टीम सहित मौके का मुआयना किया। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी नगरोटा सूरियां में चोरों ने एक बंद घर के दरवाजे तोड़कर अलमारियां खंगाली थीं। लगातार दो घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने कहा कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed