{"_id":"5a3fff4c4f1c1bcd6d8b5f7a","slug":"vehicle-accident-a-parked-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी कार से टकराया दूसरा वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी कार से टकराया दूसरा वाहन
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला के लाकड़ी फाजलपुर रोड पर रविवार रात खड़ी कार में पीछे से दूसरी कार टकरा गई। इस हादसे में सीएल गुप्ता निर्यात फर्म के कर्मचारी प्रकाश गौतम की मौत हो गई। जबकि उनका साथी घायल हो गया। प्रकाश गौतम की आठ माह पहले ही शादी हुई थी। दुघर्टना की जानकारी से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
मझोला के लाइन पार राम तलैया निवासी दिनेश कुमार गौतम का बेटा प्रकाश मौतम (28) सीएल गुप्ता निर्यात फर्म में पार्टी कंट्रोलर के पद पर तैनात थे। प्रकाश के छोटे भाई मनीष गौतम ने बताया कि आठ माह पहले ही प्रकाश गौतम की शादी अंजली के साथ हुई थी। रविवार शाम वह अपने दोस्त अमित मिश्रा के साथ आरटीओ दफ्तर की ओर जा रहे थे।
लाकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास पर इनकी कार खड़ी थी। प्रकाश कार में ही बैठे हुए थे। इसी दौरान पीछे से दूरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी में प्रकाश की मौत हो गई। जबकि उनके साथी घायल हो गए। हादसे की जानकारी से पिता दिनेश, भाई मनीष और गौरव का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि अमित मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।