फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   theft for new year party

ऩ्यू ईयर पर दोस्तों को पार्टी देने के लिए की चोरी, गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2017 01:21 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
theft for new year party
हैप्पी न्यू ईयर - फोटो : अमर उजाला
न्यू ईयर पर दोस्तों को शानदार पार्टी देने के लिए एक बीएससी छात्र पर चोरी करने का आरोप है। आरोपी ने वारदात के लिए अपनी चाची के घर को ही निशाना बना लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। उसके कब्जे से चोरी के करीब साढे़ तीन लाख रुपये के जेवर बरामद कर लिए गए हैं।  
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइन रईस अख्तर ने बताया कि हरथला सोनकपुर निवासी कुसुम रानी ने बताया था कि गत 14 दिसंबर को वह परिवार के साथ बाहर गई थीं। इस दौरान उनके घर का ताला तोड़कर करीब साढे़ तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए गए थे। वापस लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी सोनू निवासी हरथला सोनकपुर है। वह हिंदू कालेज में बीएससी का छात्र है। उसे रविवार को एक सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि नशे में उसने चाची के घर चोरी की साजिश रची थी। वह नई ईयर पर दोस्तों को शानदार पार्टी देना चाहता था, जिससे की उन पर प्रभाव जमा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्लफ्रेंड को देना चाहता था तोहफा
मुरादाबाद। पुलिस का दावा है कि हिरासत मेें पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी एक दोस्त भी है। वह चाहता था कि न्यू ईयर पर दोस्त को तोहफा दे, यह तोहफा भी वाह चोरी के जेवर बेचकर उनसे मिले रुपयों से खरीदना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed