फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP leader shot in moradabad

मुरादाबाद : लाइनपार में सपा नेता को गोली मारी, घायल अस्पताल में, हमलावर फरार

Sat, 02 Oct 2021 12:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Oct 2021 12:00 AM IST
सार

मझोला थानाक्षेत्र में रात दस बजे हुई घटना। घायल साईं अस्पताल में भर्ती।

विज्ञापन
SP leader shot in moradabad
demo pic

विस्तार

मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार में शुक्रवार रात बाइक सवार सपा नेता को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के समय वह बाइक से चिड़िया टोला की ओर जा रहे थे। घायल को साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सपा के पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल का हालचाल जाना है।  

विज्ञापन


बताया जा जा रहा है कि मझोला थानाक्षेत्र के पुतलीघर रोड निवासी दीपक चौधरी सिंचाई विभाग में ठेकेदारी करते हैं। वह सपा नेता भी हैं। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह बाइक से चिड़िया टोला की ओर जा रहे थे। अभी वह लाइन पार में माता मंदिर के पास ही पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से बाइक सवार बदमाश आ गए और उन्होंने दीपक पर हमला कर दिया। एक गोली दीपक चौधरी की कमर में लगी है। कई राउंड गोली चलने से मौके पर भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


दीपक बाइक समेत गिर गए। इसके बाद हमलावर बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लोगों ने घायल को साईं अस्पताल में पहुंचा। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल आ गए। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि घायल का साईं अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed